YouTube Kya Hota H

दोस्तों ! यूट्यूब का नाम हर किसी की जुबां पर है।  youtube पर आपने कई वीडियो देखे होंगे और मनोरंजन किया होगा। लेकिन क्या आप youtube के बारे में पूरी जानकारी चाहते है ? आप अगर जानना चाहते है कि आखिर Youtube क्या है और आज के समय में इसे कैसे इस्तेमाल करके पैसे कमाए जा सकते है।  आज हम इसी के बारे में चर्चा कर रहे है तो दोस्तों बने रहिये हमारे साथ। 

 आज के समय में बड़े हो या बच्चे हर कोई यूट्यूब पर वीडियो देखते ही रहते है।  लेकिन फिर भी अधिकतर लोगो को आज भी यूट्यूब के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। तो आज के लेख में हम आपको यूट्यूब के बारे में अच्छे से समझाने की कोशिश कर रहे है। 


YouTube क्या है ? 


यूट्यूब का दायरा बहुत ही बड़ा है।  यहाँ न केवल मनोरंजन ही मिलता है बल्कि शिक्षा, व्यवसाय, खेल, राजनीति, देश-विदेश आदि सभी तरह के ही वीडियो देखने को मिल जाते है।  


Youtbe अमेरिका का एक Online Video Sharing प्लेटफार्म है। इसका मुख्यालय कैलिफ़ोर्निया के सैन ब्रूनो में है। इसे Paypal के तीन पूर्व कर्मचारियों चाड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम ने मिलकर फ़रवरी 2005 में बनाया था। जिसे बाद में नवंबर 2006 में Google ने 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया।


अब YouTube Google की ही एक सहायक कंपनी के रूप में कार्य कर रहा है। दोस्तों ! आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यूट्यूब पर सबसे पहला वीडियो "मी ऐट द ज़ू" अपलोड करने वाला सक्षक जावेद करीम साहब है। इस वीडियो में जावेद करीम सैन डिएगो चिड़ियाघर में दिखायी दे रहे है। यूट्यूब का ये पहला वीडियो 23 अप्रैल 2005 को अपलोड किया गया था। जिसे आप चाहे तो आज भी यूट्यूब पर जाकर देख सकते है। 


दोस्तों ! अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यूट्यूब की शुरुआत क्यों और कैसे हुयी होगी। तो चलिए हम आपको ये भी बता दे रहे है। प्यारे दोस्तों ! ऐसा कहा जाता है कि 2005 के शुरुआती महीनों के दौरान सैन फ्रांसिस्को में चेन के अपार्टमेंट में एक डिनर पार्टी आयोजित हुयी थी जिसमें जो वीडियो क्लिप्स लिए गए तो उनको शेयर करने में चाड हर्ले और स्टीव चेन (Paypal के पूर्व कर्मचारी) को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। जावेद करीम इस पार्टी में नहीं थे और उन्होंने यह मानने से इंकार कर दिया था कि वहाँ कोई पार्टी हुयी भी थी। 


ऐसा भी कहा जाता है कि 2004 में हिन्द महासागर में जो सुनामी आयी थी उसके वीडियो कही भी ऑनलाइन नहीं मिले। इस बात ने जावेद करीम को बड़ा प्रभावित किया और इसी घटना से उन्हें यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म बनाने की प्रेणना मिली। 


यहीं वो वजह है जिनसे इन तीनों के जहन में एक विचार जन्मा कि कोई तो ऐसा प्लेटफार्म होना चाहिए ताकि वीडियो को दुनिया के किसी भी कोने में शेयर किया जा सके और उसे कहीं भी कोई भी देख सके। 


आज वीडियो बहुत बड़ा Online Video Streaming Platform है।  जिस पर हम दुनिया का कोई भी वीडियो आसानी से देख सकते है।  Youtube पर अपने मनपसंद वीडियो जैसे मूवीज, TV शोज, रियलिटी शोज, किड्स शोज , वेब सीरीज, कॉमेडी शोज, न्यूज़, स्पोर्ट्स, वीडियो सांग्स, म्यूजिक आदि का आनंद लिया जा सकता है वो भी बिलकुल फ्री।  बस जरूरत है तो एक स्मार्ट फ़ोन और नेट रिचार्ज की। 


YouTube इस्तेमाल कैसे करें ?

YouTube इस्तेमाल कैसे करें ? Laxmanmedia.in


दोस्तों ! यूट्यूब को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।  अगर आपके पास स्मार्ट फ़ोन है तो आप यूट्यूब ऐप के जरिये इसे use कर सकते है।  अगर आपने अभी तक Youtube install नहीं किया तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर तुरंत इनस्टॉल कर सकते है :


अगर आप YouTube का इस्तेमाल compurter या लैपटॉप पर करना चाहते है तो फिर आप  YouTube.com पर विजिट करे। यूट्यूब पर आप वीडियो देखने के साथ-साथ वीडियो अपलोड करके भी शेयर कर सकते है। आइये समझ लेते है कि वीडियो अपलोड कैसे कर सकते है ?


YouTube पर विडियो अपलोड कैसे करें


Youtube मनोरंजन का बहुत बड़ा प्लेटफार्म है।  अधिकतर लोगो यूट्यूब का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए ही करते है।  लेकिन क्या आपको पता है कि यूट्यूब पर आप भी वीडियो अपलोड करके शेयर कर सकते है।  साथ ही आप यूट्यूब पर पैसे भी कमा सकते है। 


अगर आप सोच रहे है कि यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए ? और आपके पास कोई भी ऐसा टॉपिक है जिसकी लगातार जानकारी आप लोगों तक पहुंचना चाहते है तो Youtube आपके लिए सबसे best विकल्प है। 


YouTube से पैसे कैसे कमाये ?


दोस्तों ! Youtube से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करनी पड़ेगी 


Step 1 : सबसे पहले आपको अपनी Gmail Id create करनी है।  इसके बाद आप यूट्यूब पर जाकर अपनी जीमेल Id लॉगिन कीजिये। 

Step  2. अब आप अपना Youtube Channel create कर लीजिये और अपलोड वीडियो option पर जाकर अपने वीडियो को अपलोड करके पब्लिश कर दीजिये। आपका वीडियो public हो जायेगा मतलब के इसे दुनिया के किसी भी कोने में देखा जा सकता है और शेयर किया जा सकता है। 


Step 3. Youtube पर पैसा कमाने के लिए आपको अपने youtube channel को monetize करना होता है।  Youtube की नयी पालिसी के अनुसार आपके चैनल पर जब 1000 subscriber और 4000 घंटे watch time हो जाते है तब आपका यूट्यूब चैनल monetize कर दिया जाता है। 


 Step 4. दोस्तों ! जब आपका वीडियो अधिकतम लोगों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा देखा जाता है। उस पर आपको जितने अधिक views मिलते है , उसी के आधार पर आपको यूट्यूब पैसा देता है। Youtube पर पैसा कमाने के लिए आपको सही और quaility content video अपलोड करने की जरूरत होती है ताकि आप ज्यादा से ज्यादा Views  बटोर सके और अच्छा पैसा कमा सके। 


इस प्रकार दोस्तों ! आपने आज youtube के बारे में जाना कि Youtube क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते है ? साथ ही आप इस पर पैसे कैसे कमा सकते है ? हमारे द्वारा दी गयी ये सभी जानकारी आपको पसंद तो आयी होगी। 


उम्मीद करता हूँ कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको Youtube के बारे में अच्छी जानकारी हो गयी होगी।  फिर भी कोई सवाल या समस्या हो तो आप कमेंट बॉक्स में जाकर comment कर बता सकते है। 


दोस्तों ! Youtube पर आप भी अच्छी मेहनत करके लाखों रूपए कमा सकते है। जरूरत है तो बस अच्छे कंटेंट वीडियो बनाने की।  आपकी लगातार और सूझ बुझ से की गयी मेहनत आपको सफल Youtuber बना सकती है।  इसी शुभकामना के साथ आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 



Post a Comment

0 Comments

Language Translate